फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप से समर्थन वापस लें रिपब्लिकन: बराक ओबामा

Thu, 13 Oct 2016 11:13 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
U.S. President Barack Obama - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि उन्हें डोनल्ड ट्रंप के प्रति अपना समर्थन औपचारिक तौर पर वापस ले लेना चाहिए। डोनल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं जो महिलाओं के बारे में अपनी विवादित टिप्पणी की वजह से विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता भी ट्रंप के प्रति अपना विरोध जता चुके हैं। राष्ट्रपति ओबामा का कहना है कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए ट्रंप की सिर्फ भर्त्सना करने से कुछ नहीं होगा। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, ''मुझे भरोसा है कि रिपब्लिकन नेताओं को शर्मिंदगी हुई है लेकिन उन्हें ट्रंप से दूरी बनाने में इतना समय क्यों लगा, उन्हें कहना चाहिए था कि मैं इस आदमी का समर्थन नहीं कर सकता।''
विज्ञापन

अमरीका में इस वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है

अमरीका में इस वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से हिलेरी क्लिंटन ट्रंप के सामने होंगी। कुछ दिन पहले ट्रंप का वर्ष 2005 का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते सुना जा सकता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ट्रंप पर चुनावी दौड़ से बाहर होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन ट्रंप और उनके समर्थक कह चुके हैं कि विरोध कोई नई बात नहीं है और वो पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें