फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा आतंकी हमला: रिपोर्ट

Sat, 05 Nov 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले आतंकी संगठन अलकायदा एक बड़े आतंकी हमले की तैयारी में है। अमेरिकी खुफिया विभाग ने कई महत्वपूर्ण शहरों में आतंकी हमले होने की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


न्यू यॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) ने कहा कि हमें आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा आतंकी हमले की सूचना मिली है। एफबीआई अब ज्वाइंट टेररिज्म फोर्स, काउंटर  टेररिज्म और इंटेलिजेंस ब्यूरों के साथ मिलकर काम कर रही है और हम किसी भी प्रकार के हमले को रोकने के लिए सतर्क हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को सीबाएस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खूफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले न्यूयॉर्क, टेक्सास और वर्जिनिया की लोकल अथॉरिटी को अल-कायदा के आतंकी हमले से सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर टेररिज्म और होमलैंड सिक्योरिटी कम्युनिटीज भी हमले के लिए सर्तक

- फोटो : File Photo
हालांकि जब पत्रकारों ने एफबीआई से सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उसने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एफबाई ने एक बायन जारी करते हुए कहा कि काउंटर टेररिज्म और होमलैंड सिक्योरिटी कम्युनिटीज किसी भी तरह के हमले के लिए सतर्क है। 
 
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़े मुकाबले के चलते हिंसक मतभेद होने की भी आशंका है। वहीं रूस और अन्य देश ऑनलाइन माध्यम से वोटिंग को प्रभावित कर सकते हैं।

फेडरल और स्टेट अथॉरिटी ने चुनाव के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा को देखते हुए अपनी तैयारियों को भी पुख्ता कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें