फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन की भारतीयों को बड़ी राहत, एच-1बी वीजा नियमों में नहीं होगा बदलाव

Tue, 09 Jan 2018 12:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिका में रह रहे और काम करने वाले विदेशी नागरिकों और भारतीयों के लिए राहत भरी खबर है। यूएस में काम करने वाले इंजीनियर्स, खासकर भारतीयों को राहत देते हुए ट्रंप प्रशासन ने एच-1 बी वीजा नियमों को जटिल बनाने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


सोमवार को घोषणा करते हुए ट्रंप प्रशासन ने कहा कि हम ऐसे किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दे रहे हैं जिसके कारण हजारों की संख्या में अमेरिका में स्थायी निवास के लिए आवेदन करने और वर्षों से काम कर रहे एच-1 बी वीजा धारकों को देश छोड़कर जाना पड़े। 

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवाओं (यूएससीआईएस) में मीडिया रिलेशंस के चीफ ऑफ जोनाथन विदिंगटन ने कहा, "यूएससीआईएस ऐसे किसी परिवर्तन पर विचार नहीं कर रहा है जो एच -1 बी वीजा धारकों को संयुक्त राज्य छोड़ने के लिए मजबूर करे। कानून उन्हें एच -1 बी में 6 साल की सीमा से ज्यादा बढ़ोतरी की अनुमति प्रदान करता है।"
विज्ञापन


बता दें कि कई अमेरिकी सांसदों और संगठनों ने ट्रंप प्रशासन के उस प्रस्ताव की आलोचना की थी, जिसमें एच1बी वीजा का एक्सटेंशन रोकने की बात कही गई थी। वीजा नियम कठोर होने से करीब 7.5 लाख भारतीयों को अमेरिका छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ सकता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें