फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणार्थियों के लिए सभी देश जारी करें यूनिक आईडी कार्ड : हिंदुजा

Mon, 09 Jul 2018 06:52 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में जारी प्रवासी और शरणार्थी संकट के बीच स्विट्जरलैंड हिंदुजा बैंक की अध्यक्ष एसपी शानू हिंदुजा ने शरणार्थियों के लिए यूनिक आईडी कार्ड जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मेजबान देशों को मदद मिलेगी और विदेश में नया घर तलाशने वालों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन


शानू ने कहा कि सभी देशों को चाहिए कि वे प्रवासियों और शरणार्थियों के लए आईडी कार्ड जारी करें, जिसमें उनके वास्तविक जन्मस्थान और राष्ट्रीयता दर्ज हो। संयुक्त राष्ट्र इसमें अपनी भूमिका निभा सकता है। इससे उनमें स्थायी और अपने घर की भावना का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि आईडी प्रणाली मेजबान देशों को सुरक्षा के प्रश्नों को संबोधित करने में मदद करेगा क्योंकि वे अपनी सीमाओं को शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए खोलते हैं। शरणार्थियों के पास आईडी कार्ड होने पर वे उस देश के सिस्टम के प्रति जिम्मेदार बनेंगे और मेजबान देश यह तय कर सकेंगे कि वे उनके देश में कानूनी रूप से रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें