फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड 27 अमेरिकी सांसद आ रहे हैं भारत और मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

Thu, 16 Feb 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : newyork times
विज्ञापन
अमेरिका से रिकॉर्ड 27 सांसद इस महीने भारत आएंगे। यह दर्शाता है कि अमेरिकी सांसदों ने नई दिल्ली के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के शीर्ष सांसद दो अलग-अलग दल में भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे दौरे दिखाते है कि अमेरिकी संसद में भारत-अमेरिका के संबंधों के लिए दोनों दलों का समर्थन हासिल है और यह रिश्ते मजबूत करने के अमेरिका के प्रयासों का हिस्सा है। संसद के रिकार्ड से यह पता चलता है कि भारत आने वाले अमेरिकी सांसदों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
 
19 सांसदों का सबसे बड़ा दल 20 से 25 फरवरी तक भारत में होगा। इस दौरान वे नई दिल्ली और हैदराबाद में ठहरेंगे। यात्रा के दौरान सांसदों का सरकार के उच्च अधिकारियों, नेताओं, थिंक टैंक संस्थाओं के सदस्यों और गैर सरकारी संगठनों से मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


दोनों दलों के आठ सांसदों का एक अन्य दल 20 से 23 फरवरी तक भारत में रहेगा और वे नई दिल्ली और बंगलूरू जाएंगे। सरना ने कहा, ‘नए प्रशासन के आने के बाद यह महत्वपूर्ण है। हम सौभाग्यशाली है कि कुल 27 सांसदों का दो दल इस महीने भारत आ रहा है जो एक छोटी संख्या नहीं है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें