फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप की टीम में शामिल हुए भारतीय अमेरिकी राज शाह, मिली अहम जिम्मेदारी

Wed, 13 Sep 2017 09:43 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
Raj Shah
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम में भारतीय मूल के अमेरिकी लगातार अहम पद हासिल करते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने भारतवंशी राज शाह पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी संचार टीम में महत्वपूर्ण पद दिया है। शाह के अलावा ट्रंप ने अपने विश्वासपात्र होप हिक्स को संचार निदेशक नियुक्त किया है।व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि राज शाह राष्ट्रपति के उप सहायक और मुख्य उप प्रेस सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- देंगे असहनीय दर्द

इससे पहले शाह राष्ट्रपति के उप सहायक और उप संचार निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अमेरिका के कनेक्टिकट में जन्मे भारतीय मूल के अमेरिकी राज शाह के माता-पिता 1980 के दशक में अमेरिका जाकर बस गए थे। मूलत: गुजरात से संबंध रखने वाले शाह के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और कम उम्र में गुजरात से मुंबई चले गए थे। व्हाइट हाउस में आने से पहले राज शाह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में अनुसंधान निदेशक थे।

इससे पहले ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी मनीषा सिंह को आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक विदेशमंत्री के बतौर नामित किया है। वे पेशे से वकील हैं और बचपन में यूपी से ताल्लुक रखती थीं। ट्रंप के दफ्तर व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि ट्रंप द्वारा नियुक्त संचार निदेशक होप हिक्स इससे पहले राष्ट्रपति के सहायक और अंतरिम संचार निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की नीति पर लगाई मुहर, शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाने की दी अनुमति

उनके अलावा फॉक्स न्यूज और द वाशिंगटन टाइम्स से संबंधित मर्सेड्स श्लेप को ट्रंप ने अपना सहायक और रणनीतिक संचार के लिए वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। राज शाह को डोनाल्ड ट्रंप के खास विश्वास पात्र लोगों में गिना जाता है। 32 साल के राज शाह राष्ट्रपति के उन चुनिंदा सहायकों में से एक हैं जो 20 जनवरी को उनके 45वें राष्ट्रपति के बतौर शपथ लेने के महज कुछ घंटों में ही व्हाइट हाउस पहुंच गए थे। 

वह फिलहाल रिसर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिनकी टीम ट्रंप से मिलने आने वालों की पड़ताल करती है। राज शाह को व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के साथ मिलकर नकारात्मक खबरों की काट ढूंढने में भी माहिर समझा जाता है। उनकी मां कच्छ के भुजपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें