अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को मौत की सजा देने की तारीख 23 फरवरी तय कर दी गई है। इस व्यक्ति पर एक बच्ची और उसकी दादी की हत्या करने का दोष साबित हो चुका है।
32 साल के रघुनंदन यंदामुरी को साल 2014 में 61 साल की भारतीय महिला और उसकी 10 माह की पोती को अगवा करने और हत्या के आरोप में मौत की सजा दी गई थी। रघुनंदन को हालांकि फांसी से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि पेंसिलवेनिया के गवर्नर टॉम वोल्फ 2015 में फांसी की सजा पर रोक लगा चुके हैं।
रघुनंदन पहला भारतीय मूल का
अमेरिकी है जिसे फांसी की सजा सुनाई गई है। आंध्र प्रदेश का रहने वाला रघुनंदन
एच-1 वीजा पर अमेरिका आया था। उसके पास इलेक्ट्रिकल और कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एडवांस डिग्री है।