उत्तर कोरिया की ओर से पहले हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण के दावे से एक महीने पहले शीर्ष अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के परमाणु प्रसार के इतिहास और उत्तर कोरिया जैसे देशों के परमाणु हथियार हासिल करने में सहयोग को लेकर चिंता जताई थी।
करीब एक महीने पहले कांग्रेस में एक सुनवाई के दौरान यह मुद्दा उठा था जब शीर्ष अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों और विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के पूर्व में लीबिया तथा उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ संवेदनशील परमाणु प्रौद्योगिकी साझा करने की कोशिशों की तरफ इशारा करते हुए उसके साथ एक असैन्य परमाणु समझौते के विचार का विरोध किया था।