क्रीमिया जल मार्ग से तीन यूक्रेनियाई जहाजों को जब्त करने से पैदा हुए रूस-यूक्रेन टकराव को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना अधिकृत रुख स्पष्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को रूस उम्मीद जता चुका है कि ट्रंप ने पुतिन के साथ होने वाली वार्ता रद्द करने को लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है इसलिए बातचीत होगी। लेकिन अब ट्रंप ने जी-20 से इतर यह बैठक रद्द कर कर दी है।
इससे पहले भी ट्रंप ने यूक्रेन के नौसैनिक जहाज और नाविकों को पकड़े जाने वाले दिन वार्ता रद्द करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह जी-20 सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे, क्योंकि जहाज और उसके नाविकों को अब तक वापस नहीं भेजा गया है।