फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के प्रोफेसर भारत आनंद होंगे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नये वाइस प्रोवोस्ट

Thu, 02 Aug 2018 01:53 PM IST
भाषा/न्यूयार्क
विज्ञापन
Bharat Anand
विज्ञापन
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में कार्यरत भारतीय मूल के एक प्रोफेसर को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नये वाइस प्रोवोस्ट के रूप में नामित किया गया है। प्रोफेसर भारत आनंद को ‘एडवांसेस इन लर्निंग’ के लिए वाइस प्रोवोस्ट के रूप में नामित किया गया है। यह एक ऐसी भूमिका है जो शिक्षण और नवाचार सीखने पर केंद्रित है।
विज्ञापन


प्रो.आनंद अक्तूबर में पीटर बोल से नये वाइट प्रोवोस्ट फॉर एडवांसेस इन लर्निंग (वीपीएएल) का कार्यभार ग्रहण करेंगे। द हार्वर्ड गैजेट की एक खबर के अनुसार, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर आनंद वरिष्ठ एसोसिएट डीन और एचबीएक्स के संकाय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


आनंद ने कहा कि वह अपने विश्वविद्यालय में व्यापक भूमिका की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार और अवसरों के लिए उत्सुक हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें