भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक दिन यह भी कह सकती हैं कि उन्होंने अमेरिकी प्रेसीडेंट पद के उम्मीदवार व्यक्ति के साथ काम किया है। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि टीवी सीरियल बेवाच में उनके को-स्टार ड्वेने 'द रॉक' जॉनसन ने जीक्यू पत्रिका के नवीनतम अंक में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की संभावना जताई है।
पत्रिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले साल वाशिंगटन पोस्ट ने एक ओडी-एड प्रकाशित किया था जिसमें डब्लूडब्लूई के पहलवान से हॉलीवुड अभिनेता बने जॉनसन को एक सुझाव दिया गया था कि वह राष्ट्रपति पद के व्यवहार्य उम्मीदवार बन सकते हैं। जॉनसन ने जीक्यू को बताया कि वह तभी से इसके बारे में सोच रहे थे।
जीक्यू ने तब जॉनसन से पूछा था कि ईमानदारी से बताएं कि क्या वह एक दिन अपने आपको विश्व का सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले फिल्म स्टार के रूप में देखना चाहेंगे।
रॉक के नाम से मशहूर जॉनसन ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट लिखकर कहा था कि मैं इस बात का आभारी हूं कि यह विचार बहुत सारे लोगों के लिए बहुत वास्तविक हो गया है। अगर अब मुझे लगता है कि मैं लोगों और देश के लिए मजबूत, प्रभावशाली और प्रामाणिक नेता बन सकता हूं - तो मैं बनूंगा।
Dwayne "The Rock" Johnson says he's mulling over a run for president and it's a "real possibility." https://t.co/uUrYt7o03f pic.twitter.com/VxLnJb02LK
— ABC News (@ABC) May 10, 2017
इस पर पत्रिका का मानना है कि यह विचार बेकार नहीं लग रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जॉनसन ने खुद को सबसे ज्यादा पैसा लेने वाला फिल्म स्टार बनाया है।