प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेक्नो-सेवी वैश्विक नेता के रूप में उभरने में ट्विटर ने काफी मदद की है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के भारतवंशी प्रोफेसर जोयोजीत पाल की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक ट्विटर पर रचनात्मक विचारों से पीएम मोदी को शक्तिशाली ऑनलाइन ब्रांड बनने और टेक्नो-सेवी वैश्विक नेता के रूप में सामने आने में सहायता मिली।
इस अध्ययन में मोदी की ओर से ट्विटर पर पिछले पांच सालों में किए गए छह हजार से ज्यादा पोस्ट का विश्लेषण किया गया। इकोनोमिक एंड पोलिटिकल वीकली में प्रकाशित शोध में कहा गया कि पीएम मोदी लोगों से सबसे ज्यादा सीधे बातचीत करते हैं।