अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप के आने की तैयारियों के लिए शुक्रवार को आखिरी बार ओवल ऑफिस छोड़ दिया। इस दौरान वे थोड़े उदास हो गए थे।
ओबामा, ओवल ऑफिस में एक पत्र लिए हुए आए और उन्होंने 19वीं शताब्दी से कई राष्ट्रपतियों द्वारा प्रयोग किए जा चुके स्थिर डेस्क पर उसे छोड़ दिया। यह प्रथा रही है कि निवर्तमान राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी के लिए एक पत्र छोड़ जाते हैं।
उद्घाटन समारोह में जाने से पहले ट्रंप के साथ ओबामा ने सुबह की चाय ली थी। इसके बाद ओबामा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऑफिस छोड़ने से पहले वे उदास हो गए थे। पत्रकारों का एआक समूह उनसे बात कर रहा था।
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वे अमेरिका के लोगों को आखिरी शब्द क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने अमेरिका के लोगों से अपना आखिरी शब्द ‘धन्यवाद’ कहा। इसके बाद ओबामा उप राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी जिल बिडेन के साथ व्हाइट हाउस से बाहर निकल आए।