फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस जाने से पहले बिजनेस से अलग होंगे ट्रम्प, दो बेटों को सौंपेंगे कारोबार

Tue, 13 Dec 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने बिजनेस और हितों के टकराव को लेकर जारी बहस पर रुख स्पष्ट कर दिया है। ट्रन्प ने ट्वीट कर कहा,'हालांकि मैं कानूनी तौर पर बाध्य नहीं हूं, लेकिन फिर भी 20 जनवरी से पहले मैं अपने बिजनेस से अलग हो जाऊंगा। ताकि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए पूरा समय दे सकूं।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अपने बिजनेस को दो बेटों को सौंपने का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


ट्रम्प ने कहा कि  मेरे बिजनेस से अलग होने के बाद दो बेटे डॉन और एरिक कंपनी संभालेंगे। इसमें उनका सहयोग कंपनी के एक्जीक्यूटिव्स करेंगे। हालांकि ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके राष्ट्रपति पद पर रहते कंपनी कोई नई डील नहीं करेगी। डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान में सक्रिय रहीं उनकी बेटी इवांका ट्रम्प की बिजनेस में क्या भूमिका रहेगी इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। 
  Even though I am not mandated by law to do so, I will be leaving my busineses before January 20th so that I can focus full time on the...... — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 13, 2016
विज्ञापन

Presidency. Two of my children, Don and Eric, plus executives, will manage them. No new deals will be done during my term(s) in office. — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 13, 2016


 
विज्ञापन

ट्रम्प के प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने की आलोचना हो रही है

अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने की आलोचना हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर ट्रम्प ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा ,'मैं निकट भविष्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजनेस, कैबिनेट सहित अन्य विषयों पर बात करूंगा।'
  I will hold a press conference in the near future to discuss the business, Cabinet picks and all other topics of interest. Busy times! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 13, 2016


ट्रम्प का बिजनेस कई देशों में फैला है, पनामा से स्कॉटलैंड तक उनके हॉटल गॉल्फ रिजोर्ट्स के अलावा वाइनरी और मॉडलिंग एजेंसियां भी हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति रहते पूरी तरह हितों के टकराव से तब ही बच सकते हैं जब वह अपने विदेशों के कारोबार को बेच देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें