फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव धांधली के दावे को व्हाइट हाउस ने किया खारिज

Tue, 29 Nov 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति की ओर से चुनाव में धांधली के आरोप को बिना सबूतों के आधार पर व्हाइट हाउस ने समर्थन देने से इनकार किया है। ट्रंप ने बीते हफ्ते आरोप लगाया था कि लाखों लोगों ने 8 नवंबर को हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के लिए अवैध मतदान किया था। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने सोमवार को जिंऊआ न्यूज एजेंसी को बताया कि "ट्रंप की ओर लगाए आरोप बेबुनियाद है जिनका उनके पास कोई सबूत नहीं है।

गौरतलब है कि रविवार को ट्रंप ने ट्विटर पर कहा था कि "अगर उन लाखों अवैध मतों को हटा दिया जाए तो वह अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी को पॉपुलर मतों के मामले में भी पछाड़ देते। साथ ही उन्होंने उन तीन राज्यों का भी जिक्र किया जिनमें उन्हें हिलेरी से हार मिली थी। मीडिया को एकतरफा करारा देते हुए सवाल उठाया कि वर्जिनिया, न्यू हैम्पशर और कैलिफॉर्निया में मतों की गंभीर धोखाधड़ी हुई, लेकिन मीडिया इस मामले में अब तक क्यों चुप है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से मतों की गिनती के लिए अनुरोध

ग्रीन पार्टी ने विस्कॉन्सिन, पेनसिल्वेनिया और मिशिगन में फिर से मतों की गिनती के लिए अनुरोध किया है। इस सीट पर ग्रीन पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार जिल स्टाइन ने चुनाव लड़ा था। विस्कॉन्सिन उन तीन राज्यों में से एक है जहां ट्रंप को जीत हासिल हुई थी।

वहीं हिलेरी क्लिंटन कैंपेन ने ग्रीन पार्टी की तरफ से मतों की दोबारा गिनती को अपना समर्थन देने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने मीडिया का ध्यान इस मुद्दे से हटाने के लिए ही ऐसा बयान दिया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बीते आठ नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने पेनसिलवेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में बहुत कम मतों के अंतर से हिलेरी क्लिंटन पर जीत दर्ज की थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें