फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिस्टोफर ए रे को बनाया FBI का नया डायरेक्टर

Wed, 07 Jun 2017 09:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : twitter
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को वकील एवं न्यायिक विभाग के पूर्व अधिकारी रहे क्रिस्टोफर ए रे को फेडरल ब्यूरों ऑफ इन्वेसटिगेशन (एफबीआई) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। हाल ही में ट्रंप ने एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर कोमी द्वारा एक दिन पहले दिए महत्वपूर्ण बयान के बाद ही रे की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
Nominating Christopher A. Wray, a man of impeccable credentials, to be the new Director of the FBI: President Donald Trump (file pic) pic.twitter.com/pk0zKy1QIH — ANI (@ANI_news) June 7, 2017

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी को पद से हटा दिया था। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक रुप से की थी। क्रिस्टोफर की नियुक्ति की घोषणा उस वक्त की गई है जब पूर्व निदेशक जेम्स कोमी ने संसद द्वारा गठित समिति के सामने काफी महत्वपूर्ण बयान दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेम्स कोमी नवंबर 2016 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच कर रहे थे, जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें एफबीआई के निदेशक के पद से अचानक ही बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि संसद द्वारा गठित समिति ट्रंप द्वारा बर्खास्तगी के मामले में पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि क्रिस्टोफर वाशिंगटन और अटलांटा में एक लॉ फर्म के साथ बतौर वकील जुडे़ थे। इसके पहले व्रे साल 2003 से 2005 तक न्यायिक विभाग के आपराधिक शाखा में बतौर असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल रहे थे। ट्रंप ने ट्विटर में लिखा कि व्रे एक साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं और उन्हें मैं एफबीआई का नया चीफ नियुक्त करता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें