फ्लोरिडा संसद ने बंदूक खरीदने पर पाबंदी लगाने वाले विधेयक पटल पर रख दिया है। इससे स्कूलों में सुरक्षा में बढ़ोत्तरी होगी और अपराधों में भी कमी आएगी। यह विधेयक पिछले महीने पार्कलैंड स्कूल शूटिंग में हुई गोलीबारी की घटना के बाद लाया गया है। इस घटना में 17 छात्रों की मौत हो गई थी। 100 पेज के इस विधेयक पर शनिवार को तकरीबन 8 घंटे बहस हुई और सदन इस पर आखिरी फैसला सोमवार को मतदान के बाद लेगी।
इससे पहले रिटेल सेक्टर की अमेरिकी दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ने 21 वर्ष के नीचे के लोगों को बंदूकें बेचने पर रोक लगा दी है जबकि डिक्स स्पोर्टिंग गुड्स ने भी बंदूकों और गोला-बारूद से जुड़ी मैगजीन न बेचने का फैसला किया था। फ्लोरिडा में 14 फरवरी की घटना के बाद से अमेरिका में बंदूक रखने को लेकर एक गंभीर बहस छिड़ गई है।