फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पोर्न स्टार ने जुकरबर्ग से मांगे 67 अरब, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 26 Aug 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
mark zuckerber-pari
विज्ञापन
फेसबुक के सीईओ और सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पर पोर्न फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री पैरी ला तिजिरा ने कैरियर तबाह करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने जुकरबर्ग के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए 67 अरब रुपये (एक बिलियन डॉलर) हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन


अभिनेत्री का आरोप है 2009 में फेसबुक पर एक पोर्न एंटरटेनमेंट कंपनी ने यह भ्रम फैलाया था कि उनका जन्म एक ट्रांसजेंडर के रूप में हुआ था।

कोर्ट में यह साबित होने के बावजूद कि पैरी जन्म से महिला हैं और उन्होंने कभी लिंग परिवर्तन नहीं करवाया, फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट किए जाते रहे। पैरी के मुताबिक, इन पोस्ट की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और कैरियर तबाह हो गया। पैरी ने 1991 से 1997 तक करीब 40 पोर्न फिल्मों में काम किया था। 
विज्ञापन

फेसबुक के कारण धूमिल हुई छवि

pari
मेलऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में पैरी ने अमेरिका के इंडियाना की अदालत में लीजर टाइम एंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी और मार्क सी कैरी नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। कंपनी और मार्क ने पैरी के ट्रांसजेंडर होने का प्रचार किया था।

उसी साल पैरी केस जीत गई थीं और उन्हें हर्जाने के तौर पर 17 करोड़ रुपये मिले थे। केस खत्म होने के बावजूद लोगों ने पैरी के खिलाफ दुष्प्रचार जारी रखा। आरोप है कि फेसबुक के कारण उनकी छवि धूमिल हुई। निर्माताओं और पोर्न फिल्म बनाने वाली कंपनियों ने उन्हें काम नहीं दिया।

पैरी अब जुकरबर्ग से इसी का हर्जाना चाहती हैं। पैरी का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं जुकरबर्ग से हर्जाना मांगने वाली पैरी ला तिजिरा का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है। 2002 में उन पर आपराधिक कामों में शामिल होने और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। वह अब तक 20 बार अपना नाम बदल चुकी हैं और लोगों को गुमराह कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें