फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलेगी पोर्न स्टार, तोड़ेगी खुलासा न करने वाला कॉन्ट्रैक्ट

Tue, 13 Mar 2018 06:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वयस्क फिल्मों की एक अभिनेत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात करने के लिए उनके साथ हुए करार को तोड़ने का फैसला कर लिया है। ट्रंप और अभिनेत्री के बीच लगभग 85 लाख रुपये (130,000 डॉलर) का करार हुआ था जिसे वह लौटाने को तैयार हैं। दरअसल में ट्रंप के साथ अपने संबंध का दावा करके अभिनेत्री ने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री का दावा, ट्रंप के साथ उनका 85 लाख रुपये का करार

स्टोर्मी डेनियल्स के नाम से पहचानी जाने वाली स्टेफनी क्लिफोर्ड ने 2016 के एक करार के तहत मिले पैसों को लौटाने की इच्छा जताई है। वह ऐसा इसलिए करना चाहती हैं ताकि ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात कर सकें। ट्रंप के अटॉर्नी मिशेल कोहेन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पैसे लौटाने के बाद खुलासा न करने वाला समझौता रद्द माना जाएगा। 

वहीं इससे क्लिफोर्ड को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इसके बाद वह कोई भी मैसेज, फोटो या वीडियो सार्वजनिक कर सकती हैं। क्लिफोर्ड की अटॉर्नी मिशेल अवेनटी ने कहा कि कोहेन और ट्रंप को इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए और क्लिफोर्ड को बोलने का मौका देना चाहिए। इसके बाद अमेरिकी लोग तय करेंगे कि कौन सच बोल रहा है। यह प्रस्ताव केवल आज तक के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें