प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फोन पर बात की। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि बातचीत में दोनों नेताओं ने हाल में हैदराबाद में आयोजित वैश्विक नवउद्यमी सम्मेलन पर संतुष्टी जाहिर की। यह आयोजन भारत और अमेरिका ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि अमेरिका और भारत की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वैश्विक नव उद्यमी सम्मेलन दुनिया भर के नव उद्यमियों और निवेशकों को साथ ले आया।
इस साल सम्मेलन का विषय महिला नव उद्यमियों की मदद करना और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था।