फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की US यात्रा: 15 अगस्त से पहले ही व्हाइट हाउस ने दी आजादी की बधाई

Sat, 24 Jun 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे पर निकल गए हैं और वे परसो यानि 26 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के यूएस पहुंचने से पहले अमेरिका में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है और वहां का प्रशासन की इसकी जोरों से तैयारिया में लगा हुआ है। इस बीच व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सियन स्पाइसर ने भारत और देशवासियों को आजादी की 70वीं वर्षगाठ की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों की बैठक पर कई अहम बातें कही हैं। उनका मानना है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देश को काउंटर टैरिरिजम, सुरक्षा, ग्लोबल कॉपोर्रेशन, व्यापार व अन्य पर काम करने में मदद मिलेगी। इस बीच एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या उनका प्रशासन इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं? सियन ने खुशी जाहिर करते हुए जवाव में हां कहा।

एक सवाल ये भी पूछा गया कि ये पीएम मोदी और ट्रंप के फेस-टू-फेस पहली मुलाकात होगी तो इस पर भी सियन ने अच्छा रिस्पोन्स दिया। बता दें कि पीएम मोदी शनिवार को तीन देश पुर्तगाल, अमेरीका और नीदरलैंड की यात्रा पर निकल गए हैं। पहले वे पुर्तगाल पहुंचे और फिर कल यानि 25 जून को अमेरिका जाएंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात व्हाइट हाउस में परसो होगी, जहां वे एक-साथ डिनर करेंगे। पीएम मोदी, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार फेस-टू-फेस  मुलाकात करेंगे और इसलिए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

व्हाइट हाउस बोला- दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत

यूएस से स्टेट डिर्पाटमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे, साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में भी दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा, ‘हमारे बीच आपसी सहयोग के कई क्षेत्र हैं, आतंकवाद से मुकाबला है, दोनों देशों के लोगों के बीच का संबंध मजबूत है, इसलिए हम इस दौरे को लेकर उत्सुक हैं।’

मोदी और ट्रंप सोमवार को वाइट हाउस में मिलने वाले हैं। दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पिछले साल नवंबर में ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। उधर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भी ट्रंप ने मोदी को फोन कर बधाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें