फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बोले मोदी- भारत ने भ्रष्टाचार पर हासिल की जीत, PM के भाषण की 10 बातें

Mon, 26 Jun 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। पुर्तगाल के बाद पीएम रविवार को अमेरिका पहुंचे, जहां उन्होंने पहले दिन टॉप कंपनियों के सीईओ के साथ मीटिंग की। इसके बाद वह अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिले। 21 कंपनियों के सीईओ के साथ हुई बैठक में उन्होंने बताया कि भारत व्यापार के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी के बारे में सभी को बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए कहा कि किसी भी देश ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल नहीं उठाया। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के पहले दिन की खास बातें...
विज्ञापन


1. पीएम मोदी ने कहा कि सारी दुनिया भारत पर नजर जमाए हुए है। भारत की ग्रोथ दोनों ही देशों के लिए लाभकारी होगी। अमेरिकी कंपनियों के पास इसमें सहयोग करने का अच्छा मौका है। 

2.  साथ ही पीएम ने मीटिंग में आए सभी सीईओ से नोटबंदी के बाद देश के आर्थिक हालात पर बात की। 

3.  इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लगभग 700 लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने भ्रष्टाचार पर बात करते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में हमारी सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा, भारत ने भ्रष्टाचार पर जीत हासिल कर ली है। 
विज्ञापन


4. प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। दो दिन पहले 31 नैनो सेटेलाइट लांच किए, पिछले साल 104 सेटेलाइट लांच किए।
विज्ञापन

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की प्रमुख बातें

5. उन्होंने कहा कि हमारे पास 80 करोड़ युवा हैं, सपने जवान हैं और हमारे देश की सामर्थ्य में भी जवानी है। दुनिया की हर एजेंसी भारत की ताकत को स्वीकार कर रहा है। पूरा विश्व इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में भारत को देख रहा है।

6.  वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने यह दिखा दिया है कि भारत जो हमेशा संयम दिखाता है, जरूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता के लिए कुछ भी कर सकता है।  

7. इस मौके पर उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी तारीफ की और कहा कि मुसीबत में जब भी कोई उन्हें ट्वीट करता है, वह तत्काल उसकी मदद करती हैं। 

8.  सोमवार को पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। 

9. दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग 5 घंटे तक चलेगी। इस दौरान दोनों नेता व्यापार, रक्षा, भारत और अमेरिका के संबंधों पर बात करेंगे। 

10. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करनेंगे। बता दें कि पीएम मोदी पहले विदेशी हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें