फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरेंगे पीएम मोदी, ट्रंप से इन मुद्दों पर होगी बातचीत!

Mon, 26 Jun 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं और आज वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इससे पहले पीएम ने अमेरिका की 21 बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और उन्हें भारत में बदल रहे बिजनेस क्षेत्र की जानकारियां दी। पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर दुनियाभर के देशों की नजर बनी हुई हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है, जिनपर लंबे समय से चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी आधिकारिक सूत्रों की माने तों दोनों देशों में व्यापार को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। भारत की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों में आतंकवाद, एच1 बी वीजा, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम व अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवाद से जुड़े तमाम मुद्दों और पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद पर भारत कड़ा रुख अपनाने वाला है।

साथ ही एशिया पैश्विक रिजन, आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ाना, भारतीय फौज के आधुनिकरण जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी यूएस के राष्ट्रपति से बातचीत कर सकते हैं। चीन-पाकिस्तान के वन बैल्ट वन रोड योजना के खिलाफ भी चर्चा और एक रणनीति बनाई जा सकती है। 
विज्ञापन


अमेरिका भी भारत के सामने अपने मुद्दे रख सकता है, जैसे साउथ चाइना सी पर चीन के खिलाफ भारत का समर्थन मिलना, तालिबान आतंकियों से निपटने में मदद और कतर समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का सहयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें