एक अमेरिकी विमान के पायलट का कॉकपिट में सेल्फी लेना भारी पड़ गया। अमेरिकी जांचकर्ताओं का कहना है कि जिस वक्त पायलट सेल्फी खींचने में मशगूल था उसी वक्त विमान अपने तय मार्ग से भटककर दुर्घटना का शिकार हो गया। पिछले साल 31 मई को हुए इस हादसे के कारणों का अब जाकर पता लगा है।
इस विमान दुर्घटना में 29 वर्षीय पायलट समेत उन तमाम यात्रियों की मौत हो गई थी जो उस वक्त उसमें सवार थे। मार्ग भटकने के बाद सेसना 150के नामक यह विमान अमेरिका के कालरेडो प्रांत में एक खेत में जाकर गिर गया था।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कॉकपिट में दर्ज हुए वीडियो का सहारा लेते हुए बीते मंगलवार को यह अनुमान लगाया कि पायलट के सेल्फी लेने के चक्कर में ही विमान दुर्घटना का शिकार हुआ।
सेलफोन के इस्तेमाल वाले साक्ष्य को आधार मानते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि उड़ान के दौरान ही सेलफोन के इस्तेमाल करने से ही विमान अपने मार्ग से भटक गया जिसने इस बड़ी दु्र्घटना को अंजाम दिया।
(साभार: एचटी)