फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर का हाथ थामने से दर्द में कम पीड़ा महसूस करती हैं महिलाएं

Wed, 28 Feb 2018 08:06 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
life partner
विज्ञापन
जो महिलाएं दर्द के समय में अपने पति या प्रेमी का हाथ थामती हैं तो उस समय में कम पीड़ा महसूस करती हैं। अमेरिका में कोलोराडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में 20 प्रेमी जोड़ों को शामिल किया। इसके बाद उन पर अलग-अलग परीक्षण किर स्थितियों की जांच की। इस दौरान कुछ महिलाओं पर गर्म पानी की ट्यूब रखी गई। 
विज्ञापन


इस दौरान उनके पार्टनर ने उनका हाथ पकड़ा हुआ था। इसके अलावा कुछ महिलाओं के पति या प्रेमी केवल उनके पास बैठे हुए थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने पीड़ा के समय अपने पार्टनर या प्रेमी का हाथ पकड़ा हुआ था उन्होंने उस दौरान दर्द कम महसूस किया। शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं के पीड़ा के समय में यदि उनका प्रेमी उनके साथ है तो यह उनके लिए कई तरह से लाभकारी होता है। यह अध्ययन ‘द जर्नल पीएनएएस’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें