फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर आतंकी हमले में घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर को कहा-आतंकी अपने देश वापस जाओ

Mon, 29 May 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर आतंकी हमले में पीड़ितों का 48 घंटे तक इलाज करने वाले पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर को नस्लभेद का शिकार होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर को आतंकवादी कहा गया और अपने देश लौट जाने की धमकी दी गई। 37 वर्षीय नावीद यासीन ट्रॉमा और ऑर्थोपेडिक सर्जन जब सलफोर्ड हॉस्पिटल से घर की ओर लौट रहे थे तो एक शख्स उनके पास आकर नस्लीय टिप्पणी की।
विज्ञापन


उस शख्स ने कहा कि 'तुम आतंकी हो, अपने देश वापस लौट जाओ, हम तुम जैसे लोगों को अपने देश में नहीं देखना चाहते।' 

वहीं इस घटना के बाद यासीन ने कहा कि 'मेरे रंग की वजह से वह मुझसे जितनी घृणा कर रहा था उस नफरत को मैं दूर नहीं कर सकता।' वेस्ट योर्कशायर में जन्मे यासीन अपनी पत्नी ओर दो बेटियों के साथ ट्रैफोर्ड में रहते हैं। उनके पिता 1960 में पाकिस्तान से योर्कशायर में आ बसे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मेरी पत्नी मेरी बेटी को अरियाना ग्रैंड  के कान्सर्ट में जाने के लिए मना नहीं करती तो वह भी इस आतंकी हमले का शिकार हो सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें