फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से लौटकर अमेरिकी उप-विदेशमंत्री ने पाक को दिखाए तेवर

Fri, 02 Feb 2018 05:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने एक बार फिर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अपनी सीमा में स्थित आतंकवादियों की पनाहगाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें हर हाल में खत्म करे। हाल ही में अफगानिस्तान यात्रा से लौटे शीर्ष अमेरिकी राजनयिक और देश के उप-विदेशमंत्री जॉन जे. सुलिवान ने कहा कि अमेरिका उम्मीद करता है कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति बनाने में योगदान देगा।
विज्ञापन


अफगानिस्तान से लौटने के बाद सुलिवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तानी नेतृत्व के साथ मैंने निश्चित ही इस मसले पर बात की है कि पाक को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सुलिवान ने कहा, हमने पाक सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने इलाके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करे ताकि अफगानिस्तान में हिंसा का खतरा और दबाव कम हो सके। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान यात्रा में उन्हें अपनी साझीदारी को मजबूत करने के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को दोबारा मजबूत करने का अवसर मिला।
 

इस दौरान सुलिवान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य अधिकारी डॉ. अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह, विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से भी मुलाकात की। उन्होंने अफसोस जताया कि इस समय हर कोई शांति चाहता है लेकिन इसके बावजूद तालिबान बातचीत की टेबल पर आने का इच्छुक नहीं है।

विज्ञापन


जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ट्रंप ने बातचीत के रास्ते खत्म करने की बात कही है तो सुलिवान ने कहा कि ट्रंप की हालिया टिप्पणियां तालिबान के साथ बातचीत को खारिज करते हुए जमीनी वास्तविकता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि हम तालिबान पर दबाव डालते रहेंगे।

विज्ञापन

पाक पर सैन्य कार्रवाई की कोई योजना नहीं

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक - फोटो : ANI
एक तरफ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी पनाहगाहों पर अमेरिका लगातार कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा है और दूसरी तरफ उसने स्पष्ट किया है कि अमेरिका का इरादा पाक के भीतर सैन्य कार्रवाई करने का कतई नहीं है। अमेरिका के लेफ्टिनेंट जनरल केनेथ एफ. मैकेंजी ने पाकिस्तानी समाचार पत्रों में छपी उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका इन दिनों पाक सीमा में सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के भीतर अमेरिका किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय अमेरिका अपनी नई दक्षिण एशिया रणनीति के तहत विभिन्न अभियानों में पाकिस्तान का सहयोग और सहायता चाहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें