फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सूचना समिति में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने जताई आपत्ति

Thu, 03 May 2018 05:55 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की कमेटी ऑन इन्फार्मेशन के समक्ष कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया है। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि पैनल के काम से इसका कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के डेलिगेट मसूद अनवर ने समिति के एक सत्र को बुधवार को संबोधित किया। इसमें कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन और हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का जन सूचना विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही उन्होंने रोहिंग्या और फलस्तीन में मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया। 

इसके जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के मंत्री एस श्रीनिवास प्रसाद ने कहा, पाकिस्तान का यह बयान संयुक्त राष्ट्र की समिति को अपने काम से भटकाने के प्रयास से ज्यादा कुछ नहीं है। भारत आतंकवाद को कभी नहीं नकारता है। वह हमेशा उसका विरोध करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें