संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के अमेरिका ने भी पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
अमेरिका विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मीडिया से कहा, 'हमारा ध्यान आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए पाकिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने पर है।' उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थायी अभियान चलाए हुए हैं। हमें भरोसा है कि पाकिस्तान इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।'