फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक विदेश मंत्री का कबूलनामा, हाफिज और लश्कर हमारे लिए 'सिरदर्द'

Wed, 27 Sep 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
Khawaja Muhammad Asif
विज्ञापन
आतंकियों को सह देने वाला पाकिस्तान अब हक्कानी नेटवर्क, हाफिज सईद और लश्कर-ए-ताइबा को बोझ बताने लगा है। पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि वे लोग हमारे ऊपर बोझ हैं, लेकिन हमें इनसे छुटकारा पाने में कुछ समय लगेगा। हमारे पास इस बोझ से निपटने के लिए संसाधन नहीं है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यह कहना बहुत आसान है कि पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क, हाफिज सईद और लश्कर-ए-ताइबा (एलइटी) को चलाता है। हालांकि मैं स्वीकार करता हूं कि वे लोग हमारे उपर बोझ हैं, लेकिन हमें इनसे छुटकारा पाने में कुछ समय लगेगा। हमारे पास इस बोझ से निपटने के लिए संसाधन नहीं है। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें अधिवेशन से इतर एशिया सोसाइटी फोरम में अपनी बात रखने के दौरान आसिफ ने कहा कि हम पर हक्कानी और हाफिज सईद के लिए आरोप न लगाएं। 20 से 30 वर्ष पहले ये लोग आपके डार्लिंग हुआ करते थे। इन लोगों का व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया था और अब आप कह रहे हैं कि पाकिस्तान नर्क में जाओ, क्योंकि हम इन लोगों को पाल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को सजा देने की भारत लगातार मांग करता रहा है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। 

पढ़ें:  पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले- 'अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं'
  वहीं पाकिस्तान ने हाफिज सईद की नजरबंदी एक महीना बढ़ा दी है। जमात-उद-दावा का प्रमुख सईद इस वर्ष 31 जनवरी से नजरबंद है। पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को आतंकवाद निरोधक अधिनियम, 1997 के तहत सईद और उसके चार सहयोगियों को 90 दिनों के लिए नजरबंद किया था। पंजाब गृह विभाग ने अपने हालिया आदेश में कहा जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत ने उसकी अपेक्षित रिहाई पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रची है।
विज्ञापन
पढ़ें: भ्रष्टाचार मामलों में पाक अदालत 2 अक्टूबर को नवाज शरीफ पर लगाएगी अभियोग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें