सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन से जुड़े कई दस्तावेज जल्द ही रिलीज करने वाली है। लादेन के घर से बरामद पोर्न मूवी के कलेक्शन को गुप्त रखा जाएगा। ये बातें अमेरिकी एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर माइक पॉम्पियो ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
अमेरिका के स्पेशल 'सील' कमांडरों ने लादेन को दो मई 2011 को पाकिस्तान के एबदाबाद में मार गिराया था। अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) जल्द ही लादेन से जुड़े कई सीक्रेट दस्तावेज रिलीज करने वाली है। हालांकि, लादेन के घर से बरामद दस्तावेजों में शामिल एडल्ट मूवी के कलेक्शन को रिलीज नहीं किया जाएगा।
सीआईए के डायरेक्टर माइक पॉम्पियो ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। बता दें, कि अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिका के स्पेशल 'सील' कमांडोज ने 2 मई, 2011 को पाकिस्तान के एबदाबाद में मार गिराया था। इस दौरान कमांडोज ने लादेन के घर से ढेरों सीक्रेट दस्तावेज भी बरामद किए थे। इनमें पोर्न मूवीज का कलेक्शन भी शामिल था।