फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा की कमान संभालने को तैयार लादेन का बेटा ‘हमजा’, अलर्ट पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां

Thu, 21 Sep 2017 04:04 AM IST
एजेंसी/ न्यूयार्क 
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन अलकायदा की कमान अब ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा संभालेगा। 9/11 की बरसी पर अलकायदा ने तस्वीर जारी कर इसके संकेत दिए हैं। अलकायदा द्वारा जारी तस्वीर में ट्विन टॉवर के धुएं के बीच लादेन का चेहरा दिख रहा है और पास में ही उसका बेटा हमजा खड़ा है। इस तस्वीर के जारी होने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि हमजा की सटीक जानकारी अभी साझा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह 28 साल का हो चुका है। इसलिए अलकायदा उस पर भरोसा करने लगा है। हमजा को  ‘जिहाद का राजकुमार’ नाम दिया गया है।

कॉम्बेटिंग टेररिज्म सेंटर (सीटीसी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में एफबीआई के पूर्व स्पेशल एजेंट और अल-कायदा विशेषज्ञ अली सूफान ने लिखा है, ‘अब हमजा 25 साल से ऊपर का हो गया है और वह उस आतंकी संगठन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है, जिसे उसके पिता ने बनाया था। लादेन के वंश से होने की वजह से जिहादी आसानी से उसे अपना प्रमुख नेता चुन लेंगे।’
विज्ञापन


पढ़ें- बाप की हत्या का बदला लेना चाहता है लादेन का बेटा, बन सकता है अल-कायदा चीफ

विशेषज्ञों के मुताबिक, हमजा दुनिया भर के आतंकी संगठनों को जोड़ने की कवायद में है। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता के वसूलों का कायल था और उसके पदचिह्नों पर ही चल रहा है। उसे अपने पिता के बनाए आतंकी संगठन की कमान संभालने के लिए बचपन से ही जिहाद के नाम पर लड़ने की कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के कुछ अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

लादेन की तीसरी बीवी का बेटा
हमजा लादेन के 20 बच्चों में से 15वां और तीसरी बीवी का बेटा है। कई वीडियो में लादेन उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह अमेरिकियों और यहूदियों के खिलाफ बोलता भी नजर आता है।

जिहाद के रास्ते में हूं...
लादेन की मौत के बाद उसकी पत्नियों और बेटे हमजा को अफगानिस्तान के जलालाबाद में रखा गया। इसके बाद उन्हें ईरान ले जाया गया। यहां वे कई सालों तक नजरबंद रहे। फिलहाल हमजा कहां है, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हमजा जब 22 साल का था तब एक चिट्ठी में उसने लिखा था, ‘मैं जिहाद के रास्ते पर हूं।’ सूफान के मुताबिक, हमजा अपने पिता की तरह ही बोलने की कोशिश करता है। उसकी आवाज लादेन से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें