फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरलैंडो नाइटक्लब घटना: उमर मतीन के आईएस से संबंध का सबूत नहीं मिला

Tue, 14 Jun 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
उमर मतीन के आईएस से संबंध का सुबूत नहीं मिला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
ऑरलैंडो नाइटक्लब में कोहराम मचाने वाले हत्यारे उमर मतीन ने कई कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों के खिलाफ अपनी सहानुभूति जाहिर की थी। एफबीआई ने बताया कि इसमे कुछ मध्य एशिया के कट्टरपंथी संगठन भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार ने कहा कि इस्लामिक स्टेट और उमर मतीन के बीच सीधा संबंध होने का कोई भी लिंक अभी तक नहीं मिला है। उमर मतीन ने ऑरलैंडो के एक नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलियां चलाकर 50 लोगों की जान ले ली थी। यह नाइट क्लब एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग यह पार्टी कर रहे थे। 
विज्ञापन


एफबीआई की शुरूआती जांच में अभी यह बात ही सामने आई है। हत्यारे उमर मतीन को उसी समय पुलिस ने मार गिराया था। एफबीआई के जांच अधिकारी जेम्स कॉमी ने बताया कि मतीन ने एफबीआई को जो भी जानकारी दी है। इसके बाद उसके मोटिव को लेकर कई तरह के सवाल भी उठते हैं। साथ ही उसकी बातों से उसका मोटिव भी हमें भ्रमित कर रहा है। आपको बताते चले कि बराक ओबामा ने उमर मतीन को घर में पला-बढ़ा कट्टरपंथी बताया है।
विज्ञापन

'एफबीआई अब मतीन जैसे लोगों की पहचान करने में जुट गई'

orlando - फोटो : Reuters
कॉमी ने कहा कि अभी तक की हमारी जांच के मुताबिक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि उमर मतीन का कोई भी संबंध इस्लामिक स्टेट से था। उन्होंने दावा किया कि उमर मतीन को इंटरनेट के जरिए भड़काया गया था।

ऑरलैंडो  नाइटक्लब में हुए कत्लेआम के बाद इस्लामिक स्टेट ने तुंरत ही इस हमले की ‌जिम्मेदारी लेकर इस हमले को आईएस से जोड़ने की कोशिश की थी। 

एफबीआई के अधिकारियों के मुताबिक मतीन ने बोस्टन बॉम्बर और फ्लोरिडा के उस व्यक्ति का समर्थन किया था जो नुसरा फ्रंट का सुसाइड बॉम्बर बम गया था। नुसरा फ्रंट को अल कायदा से जुड़ा हुआ माना जाता है। 

वर्ष 2013 में उमर मतीन की इस बात पर गिरफ्तारी हुई थी, जब उमर मतीन ने अपने सहयोगियों से कहा था कि उसके परिवार के संबंध अल कायदा और हिजबुल्‍ला से हैं।

एफबीआई के मियामी ऑफिस ने 10 माह तक उमर मतीन की जांच की और दो बार उसे पूछताछ के ‌लिए बुलाया। पर एफबीआई को इस दौरान उसका कोई भी अपराधिक और आतंकी समूह से लिंक नहीं मिला। कॉमी ने कहा कि एफबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि एलजीबीटीक्यू से जुड़े लोगों पर आतंकी हमला करने का उसका क्या मकसद था।

कॉमी ने कहा कि अब एफबीआई अब मतीन जैसे लोगों की पहचान करने में जुट गई है। ऐसे लोग अमेरिका के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन लोगों को कौन कट्टरपंथी बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें