ओपन फायरिंग की लगातार वारदातों का सामना कर रहे अमेरिका से एक और खूनी वारदात का मामला सामने आया है। अमेरिका के दक्षिणी प्रांत न्यू मेक्सिको के एक हाई स्कूल में हथियार से लैस सिरफिरे ने फायरिंग कर दी है, जिसमें करीब 3 लोगों मौत हो गई है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एज्टेक हाईस्कूल में हुए हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन छात्रों की मौत हुई है।
इस वारदात को अंजाम देने वाले की पहचान कर ली गई है और बताया जा रहा है कि वह क्रास फायरिंग में मारा गया है। पुलिस मौके पहुंच गई है और स्कूल को खाली करवा लिया गया है और सभी स्टूडेंट्स को सेफ जगह पर भेज दिया गया है। वहीं बचावकर्मी घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।
पढ़ें: कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 150 से ज्यादा इमारतें राख