फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में रहते हैं सिर्फ यौन अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा में बसा ‘मिरेकल विलेज’ एक हरित क्षेत्र है, गन्ने की खेती का गढ़। सबसे क़रीबी शहर पहुकी से 2 मील की दूरी पर बसे इस गांव में बने बंगलों में तकरीबन 200 लोग रहते हैं।
विज्ञापन


यहां रहने वाले 100 से ज़्यादा निवासियों के ख़िलाफ़ यौन अपराध के मामले दर्ज हैं। ये वो लोग हैं जिन्होने यौन अपराध किए हैं और सज़ा भी काटी है। इनमें से कुछ ने बच्चों से जुड़ी पॉर्नोग्राफ़िक सामग्री देखी है या अपने ही बच्चों का यौन शोषण किया है।

इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होने अपनी स्थिति का फ़ायदा उठाते हुए बच्चों का शोषण किया जैसे कोई एक अध्यापक, पादरी औऱ एक खेल कोच।

ऐसे लोग भी यहां हैं जिन्होने ख़ुद अपना गुनाह उजागर किया औऱ जेल गए। काफ़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जिन्हें अपनी कम उम्र की महिला मित्रों के साथ यौन संबंध बनाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन


फ्लोरिडा राज्य क़ानून के मुताबिक़ इनमें से किसी को भी एक स्कूल, बच्चों की देखभाल करने वाले केन्द्र या पार्क के 1000 फ़ीट के दायरे में रहने की इजाज़त नहीं है।

शहरों औऱ काउंटी में तो ये बंदिश क़रीब 2500 फ़ीट के दायरे तक है। यही नहीं कुछ जगहों में तो स्विमिंग पूल, बस अड्डों और पुस्तकालयों तक का प्रयोग करने की मनाही है। इसका मक़सद यौन अपराधियों को घनी आबादी वाले इलाक़ो से दूर रखना है।

'मिरेकल विलेज' का जन्म
फ़्लोरिडा के क़ानूनों के चलते मिरेकल विलेज इन यौन अपराधियों के लिए एक आकर्षक केन्द्र बनकर उभरा है। इसकी स्थापना 2009 में एक पादरी डिक विथ्रो ने की थी।

डिक ने महसूस किया कि यौन अपराध करने वालों को रहने की जगह ढूंढने के लिए किस तरह संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें दिन में तो कहीं भी आने जाने की आज़ादी है लेकिन रात होते ही उन्हें एक ऐसी जगह पर लौटना होता है जो रिहायश से जुड़ी इन बंदिशों के मुताबिक़ हो।

जेरी यूमन्स ख़ुद भी एक पंजीकृत यौन अपराधी हैं और इस मिरेकल विलेज में रहने संबंधी गतिविधियों का समन्वय करते हैं। उनका कहना है कि ‘‘हमें हर हफ़्ते 10 से 20 अर्ज़ियां आती हैं।’’

जेरी बताते हैं ‘‘हमारी कोशिश है कि ऐसे लोगों को यहां ना आने दिया जाए जो हिंसा या ड्रग या बच्चों से यौन संबंध बनाने का इतिहास रखते हैं। हम यहां वर्तमान में और हमसे पहले आकर बसे लोगों को सुरक्षा देना चाहते हैं।’’

दस साल पहले दक्षिणी फ्लोरिडा से मिरेकल विलेज आकर बसे एडगर वॉलफ़र्ड अब रिटायर हो चुके हैं और फल-फूल के बाग़ बग़ीचों की देखभाल में अपना वक्त बिताते हैं।

अपने अनुभव के बारे बात करते हुए एडगर कहते हैं ‘‘ये बहुत ही शांत जगह है। कोई किसी को परेशान नहीं करता।’’

पिछले कुछ सालों में यहां आकर बसे यौन अपराधियों के बारे में वो बताते हैं, ‘‘वे अच्छे लोग हैं। मैने बहुत सारे दोस्त बनाए हैं। सिर्फ़ एक ही बात की कमी खलती है कि यहां बच्चे नहीं और कोई स्कूल बस अब यहां नहीं आती।’’

हालांकि कुछ बच्चे ज़रूर ‘मिरेकल विलेज’ में रहते हैं क्योंकि फ्लोरिडा का क़ानून यौन अपराधियों को बच्चों के बगल में रहने से नहीं रोकता लेकिन उनसे किसी प्रकार का संबंध स्थापित करना मना है।

'चमत्कारी गांव' में ज़िंदगी
22 वर्षीय क्रिस्टोफ़र डॉसन भी एक पंजीकृत यौन अपराधी हैं और उन्हे 18 साल से कम उम्र से नीचे किसी से भी बात करने की इजाज़त नहीं है। 19 साल की उम्र में क्रिस्टोफ़र ने एक 14 साल की लड़की के साथ शारिरिक संबंध बनाए हालांकि वो ख़ुद इसे रज़ामंदी से बने संबंध बताते हैं।

वे बताते हैं ‘‘मैं उसे एक साल से जानता था और हमने कुछ समय तक डेटिंग की। उसके मां-बाप ने मेरे ख़िलाफ़ गवाही दी और मुझे दो साल तक घर में क़ैद और आठ साल तक निगरानी में रहने की सज़ा मिली।’’

क्रिस्टोफ़र ने जब सज़ा का उल्लंघन करते हुए अपने एक दोस्त के छोटे भाई से बात की तो उसे चार महीने जेल में बिताने पड़े और जज ने उसे मिरेकल गांव में जाकर बसने का आदेश दिया।

क्रिस्टोफ़र का कहना है कि ‘‘मेरे लिए ये सज़ा के बजाए वरदान जैसा साबित हुआ है। अपने मां-बाप को छोड़कर आना बहुत मुश्किल था लेकिन मुझे लगता है कि शायद मिरेकल विलेज मेरी क़िस्मत में लिखा था। मैं ख़ुद को यहां सुरक्षित महसूस करता हूं। मुझे यहां के लोगों से प्यार है। भले ही मैं यौन अपराधी हूं लेकिन शैतान नहीं हूं। मुझसे ग़लती हुई जिसके परिणाम भुगत रहा हूं।’’

क्रिस्टोफ़र एक प्रतिभावान संगीतकार हैं और मिरेकल विलेज के चर्च में सेवाएं देने वाले एक बैंड के लिए ड्रम बजाते हैं।

ये के क्रिश्चियन समुदाय है जो यौन अपराधियों की मदद करता है लेकिन दूसरे धर्मों के लोगों को भी यहां आने की इजाज़त है। यहां ग़ुस्से पर क़ाबू पाने और बाइबिल-अध्ययन जैसी कक्षाएं लगाई जाती है।

निगरानी की अवधि के दौरान इन यौन अपराधियों के लिए मनोवैज्ञानिक उपचार लेना ज़रूरी है। ऐसे कुछ अपराधियों को आस-पास के क़स्बों में काम भी मिला हुआ है।

इस गांव के करीने से कटी क्यारियों और हरियाली भरे नज़ारों को देखकर कोई भी भूल सकता है कि यहां के निवासी गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं।

पड़ोसियों का डर
इतने सारे अपराधियों के बीच रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए ये इतना आसान नहीं है। यहां रहने वाली कैथी के साथ सालों पहले चाकू की नोक पर बलात्कार हुआ था और वो आज भी उस सदमे से उबरने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मिरेकल विलेज कैथी को कुछ ख़ास प्रभावित नहीं करता।

कैथी कहती हैं ‘‘मुझे नहीं लगता इसमें कुछ चमत्कारी है। हो सकता है यौन अपराधियों को लगता हो लेकिन मेरे लिए यह एल्म स्ट्रीट पर खड़े एक बुरे सपने की तरह है।’’

हालांकि नज़दीकी शहर पाहुकी के मेयर कॉलिन वॉक्स मानते हैं कि ‘‘धीरे धीरे लोग शहर के आस-पास बसे अपने असाधारण पड़ोसियों के प्रति सामान्य होने लगे हैं।

कॉलिन्स का कहना है मुझे पता है शुरूआत में बहुत ज़्यादा विरोध था क्योंकि सबसे बड़ी चिंता थी अपने बच्चों की सुरक्षा। इस देश में ग़लती करने वालों को सुधार के दो-तीन मौक़े तो दिए ही जाते हैं। जब तक क़ानून है तब तक कोई समस्या नहीं है। धीरे धीरे समुदाय भी उन्हे स्वीकर कर ही लेगा।’’

पाम बीच काउंटी में यौन हिंसा औऱ अपराधियों को पकड़ने के लिए काम करने वाली यूनिट की पुलिस अधिकारी डिटेक्टिव मिंटन, मिरेकल विलेज में रहने वाले यौन अपराधियों पर नज़र रखती हैं।

मिंटन पर तकरीबन 300 मामलों का भार है औऱ उन्हे अपराधियों के कारनामों की बारीक़ी से जानकारी भी है।

हालांकि ये विवाद अभी जारी है कि क्या रिहायश से जुड़ी बंदिशें वाकई जनता को सुरक्षा प्रदान करती हैं। क़ानून के समर्थक इसके हक़ में हैं लेकिन विरोधियों का कहना है कि ऐसे कोई सुबूत नहीं है जिनसे ये कहा जा सके कि इस तरह के क़ानूनों के नतीजतन दोबारा अपराध में फंसने वालों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता लिंडा प्रेस्ली की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें