फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गिटार, जो बिका सवा दो करोड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर बैंड बीटल्स के जॉन लेनन और जार्ज हैरिसन ने जिस गिटार को बजाया था, वह एक नीलामी में चार लाख आठ हज़ार डॉलर यानी क़रीब दो करोड़ 24 लाख रुपए में बिका।
विज्ञापन


परंपरागत रूप से बनाए गए इस गिटार को 1966 में वीओएक्स कंपनी ने बनाया था।

न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में इसे जिस अमेरिकी नागरिक ने ख़रीदा उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है।

साल 1967 में आयोजित मैजिकल मिस्ट्री टूर के दौरान हैरिसन ने इस गिटार पर 'आई एम द वॉलरस' बजाया था। उसी साल लेनन ने इसका उपयोग 'हेलो, गुड बाय' नाम के गीत के वीडियो में भी किया था।

क़ीमत
नीलामी घर जुलिएन का कहना है कि इसकी अनुमानित क़ीमत दो से तीन लाख डॉलर के बीच थी। लेकिन यह अपने अनुमानित क़ीमत से अधिक पर बिकी।

इस गिटार को बजाने के बाद लेनन ने 1960 में इसे बीटल्स के सदस्य एलेक्स मैजिक के नाम से मशहूर एलेक्स मरदास को उनके 25वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिटार के पीछे लिखा हुआ है,''मैजिक एलेक्स/एलेक्सी के लिए, दोस्त होने के लिए शुक्रिया, दो मई 1967, जॉन।''

मरदास ने इस गिटार को 2004 में बेच दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें