फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतीन की पूर्व पत्नी बोली, 'ऑरलैंडो का हमलावर समलैंगिक हो सकता है'

Wed, 15 Jun 2016 01:25 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
ओरलेंडो के एक समलैंगिक क्लब में 49 लोगों की हत्या करने वाला 29 वर्षीय हमलावर उमर मतीन की पूर्व पत्नी सितोरा युसुफी के अनुसार, मतीन खुद भी समलैंगिक रहा हो सकता है। लेकिन गुस्से और शर्म के कारण उसने अपनी असल पहचान छुपाने का निर्णय लिया। फ्लोरिडा क्लब में उसके जाने और समलैंगिक डेटिंग एप इस्तेमाल करने की रिपोर्ट पर जांचकर्ता गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन


युसुफी ने बताया कि वह मतीन से पहली बार 2008 में ऑनलाइन मिली थी और 2009 में दोनों ने शादी कर ली। उसने कहा, ‘हो सकता है कि वह समलैंगिक रहा हो लेकिन शर्म के कारण अपनी असल पहचान छुपाना तय किया।’

उसने कहा कि मतीन ने उसे बताया था कि शादी से पहले वह अक्सर नाइट क्लब जाया करता था। लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह समलैंगिक क्लब जाया करता था। फेडरल लॉ एनफोर्समेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एफबीआई उन रिपोर्टों पर गौर कर रही है कि मतीन ने एक समलैंगिक डेटिंग एप का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


मतीन और युसुफी एक साल के भीतर ही अलग हो गए और 2011 में मतीन ने तलाक की अर्जी दी। अदालत में दी गई अर्जी में मतीन ने कहा कि ‘शादी पूरी तरह टूट चुकी है।’
विज्ञापन

2013 में ही एफबीआई के रडार पर आया था मतीन

- फोटो : Reuters
साल 2013 में ही मतीन तब एफबीआई के रडार पर आया था जब उसके कुछ सहकर्मियों ने कहा कि उसने विदेशी आतंकियों के साथ संबंधों का दावा करते हुए उत्तेजक टिप्पणी की थी। उसने यह भी कहा था कि एफबीआई उसके घर पर छापे मारेगी ताकि वह शहीद बन सके। एफबीआई ने इस मामले की जांच की थी और मतीन पर लगभग एक साल तक आतंकियों तरह नजर रखी थी।

एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमे ने सोमवार को कहा कि एजेंटों ने कई तरीकों से उसकी जांच की थी। एफबीआई ने मतीन से संपर्क बनाने के लिए एक गुप्तचर भी भेजा था, उसकी बातचीत भी रिकॉर्ड की गई थी और उसके व्यक्तिगत व आर्थिक रिकॉर्ड की जांच की गई थी।

ऑरलैंडो नाइट क्लब अक्सर जाया करता था मतीन
ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइट क्लब पल्स नियमित जाने वालों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्होंने मतीन को वहां कई दफा देखा है। क्लब जाने वाले टाइ स्मिथ ने कहा कि उसने मतीन को कम से कम दर्जनों बार पल्स में देखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें