चार्लोट्सविल, वर्जीनिया में भड़की हिंसा पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का ट्वीट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पोस्ट बन गया है।
"No one is born hating another person because of the color of his skin or his background or his religion..." pic.twitter.com/InZ58zkoAm
— Barack Obama (@BarackObama) August 13, 2017
ओबामा ने शनिवार रात को ट्वीट किया, जिसमेें उन्होंने लिखा, किसी भी व्यक्ति का जन्म नफरत करने के लिए नहीं हुआ, भले ही उसका रंग अलग हो, बैकग्राउंड अलग हो या धर्म अलग हो। यह प्रसिद्ध वाक्य नेल्सन मंडेला की ऑटोबायोग्राफी लांग वाक टु फ्रीडम से लिया गया है।
पढ़ें: ओबामाकेयर बिल खारिज होने से बौखलाए ट्रंप, ट्विटर पर दी भुगतान बंद करने की धमकी
ओबामा ने ये ट्वीट कुछ बच्चों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके किया। मंगलवार सुबह तक इस ट्वीट पर 2.4 मिलियन लाइक्स थे, यह दूसरा सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट था। उनसे पहले अरिआना ग्रांडे का ट्वीट बहुत प्रसिद्ध हुआ था। जिस पर 2.7 बिलियन लाइक्स थे।
पढ़ें: ट्रंप ने जारी रखी ओबामा की भारत नीति, चीन का कम करना है प्रभाव