अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि 71 साल पहले जापान के दो शहरों नागासाकी और हिरोशिमा पर गिराए गये परमाणु बमों के लिए माफी नहीं मागेंगे। ओबामा ने यह बात जापानी पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके को दिए एक इंटरव्यू में कहा। बता दें कि ओबामा इसी हफ्ते जापान के हिरोशिमा जा रहे हैं।
ओबामा से यह पूछे जाने पर कि क्या वहां जाने पर किसी तरह के माफी की योजना है? इस पर ओबामा ने कबा कि, 'नहीं, क्योंकि मेरा माननाा है कि यह युद्ध के दौरान हुआ और लीडर हर तरह का फैसला लेते हैं।' उन्होंने कहा कि यह काम इतिहासकारों का है कि वे सवाल करें और उनकी जांच भी करें। लेकिन मैं जानता हूं कि जो बीते साढ़े सात साल एक ऐसे पद पर आसीन हो, उसे कई कठिन फैसले लेने पड़ते हैं, युद्ध के समय में खासतौर से।'
बता दें कि ओबामा पहले राष्ट्रपति हैं जो पहले परमाणु बम हमले के बाद हिरोशिमा जा रहे हैं। जापान के दो शहरों नागासाकी और हिरोशिमा पर 6 अगस्त 1945 को परमाणु हमला किया गया था, जिसमें 1 लाख 40 हजार लोग मारे गए थे और इसका असर कई वर्षों तक रहा।