‘बुलबुले’ से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे है निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस आम धारणा तोड़ दिया है कि वाइट हाउस में करदाताओं के पैसों से रहते हैं। ओबामा ने कहा कि उन्होंने शौचालय के पेपर की कीमत सहित अपने परिवार के सभी खर्चे को खुद वहन किया है।
ओबामा ने कहा कि आप जानते हैं कि उन्होंने जिक्र किया कि कैसे इस काम में उनकी मोटी चमड़ी हो गई है। एक चीज है जब हम छुट्टियों पर जाते हैं तो लोग कहते हैं कि करदाताओं के पैसे खर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। वह अपने ये सारे खर्चे खुद वहन करते हैं। ओबामा ने यह बात इस आम धारणा को तोड़ते हुए कही कि वह अपना जीवन करदाताओं के पैसों पर बिताते हैं और उन्होंने कभी भी अपने पैसों का इस्तेमाल नहीं किया।
अपने आखिरी साक्षात्कार में ओबामा ने सीबीएस न्यूज से कहा कि सिर्फ कुछ चीजें हैं जिसका उन्होंने भुगतान नहीं किया और वह हैं सीक्रेट सर्विस, विमान व संचार। अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप को 20 जनवरी को सत्ता सौंपने से पहले यह उनका अंतिम साक्षात्कार है।
ओबामा ने कहा कि वह वाइट हाउस में शौचालय पेपर तक खुद खरीदते हैं। यह मुफ्त नहीं है। हर महीने के अंत में उन्हें राशन का बिल मिलता है। उनके टूथपेस्ट, ऑरेंज जूस सबका भुगतान होता है। साथ ही ओबामा ने कहा कि यह बात सही है कि वह अक्सर बटुआ नहीं रखते।