फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मेल हैकिंग मामले पर ओबामा ने पुतिन पर उठाई उंगली, 20 जनवरी से पहले मांगी रिपोर्ट

Sat, 17 Dec 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
obama - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ईमेल हैकिंग मामले में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से अमेरिकी चुनाव से पहले ही बात की थी। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे का हल निकालने और खत्म करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को डेमोक्रैटिक पार्टी के कंप्यूटर्स की कथित हैकिंग के लिए जिम्मेदार ठहराने के संकेत दिए। 

हैकिंग के बारे में रूस के राष्ट्रपति को जानकारी देने के बारे में ओबामा ने कहा, 'रूस में पुतिन की अनुमति के बिना बहुत ज्यादा कुछ हो नहीं पाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे जाने पर कि क्या पुतिन खुद हैकिंग्स में शामिल थे, ओबामा ने कहा, 'यह सब कुछ रूसी सरकार के सबसे ऊपरी स्तर पर किया गया। 
विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया विभाग 20 जनवरी को उनके वाइट हाउस से निकलने के पहले ही इस बारे में अपनी निर्णायक रिपोर्ट जमा करने वाला है।उन्होंने कहा कि वे पुतिन को इस मामले की गंभीरता के बारे में सितंबर में हुए समिट के दौरान ही  बताया दिया था और गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी।

 

रूस पर लगाया गंभीर आरोप

स्पूफ वीडियो के एक सीन में बराक ओबामा - फोटो : Getty Images
हालांकि, इसके एक महीने बाद अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया कि इससे उनके लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल पड़ रहा है। ओबामा ने कहा कि उन्होंने खुद पुतिन से कहा था कि रूस द्वारा अमेरिका पर किए जा रहे साइबर हमले को रोकें। ओबामा ने सितंबर में पुतिन के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि इस हैकिंग के कारण ना केवल वोट काउंटिंग पर, बल्कि पूरी की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही बुरा असर पड़ा।'

राष्ट्रपति ने डेमोक्रेटिक पार्टी की इस हैकिंग के खिलाफ एक अनुपातिक प्रतिक्रिया देने का वादाा किया था। बताते चलें कि पार्टी आरोप लगा रही है है कि ईमेल हैकिंग के मुद्दे से ही हिलेरी क्लिंटन की चुनाव में हार हुई थी। वह इस तरह प्रतित हो रहे थे कि अपनी साइबर सुरक्षा के लिए वह आक्रामक रुख अपना सकते हैं। उन्होंने कहा, ' वे जो भी हमारे साथ करेंगे, पूरी ताकत से उनका जवाब दिया जाएगा।'
विज्ञापन

ट्रंप की आलोचना नहीं की

बराक ओबामा - फोटो : Reuters

हालांकि, इस दौरान उन्होंने रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना नहीं की। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ रिपब्लिकन अमेरिकी चुनाव में रूस की सम्मिलिता को गंभीरता से नहीं लिया।


ओबामा ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने रूसी नेता के साथ साइबर सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। ओबामा ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हैकिंग की पूरी समीक्षा करने और 20 जनवरी को नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें