फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार नहीं कर पाने से बेहद निराश हैं ओबामा

Sat, 30 Apr 2016 03:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला की मौत की वजह से नहीं जा पाए थे आगरा
  • मोदी के बुलावे पर पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने आए थे ओबामा
विज्ञापन
obama - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पिछले साल भारत दौरे के समय ताजमहल का दीदार नहीं कर पाने को लेकर बेहद निराश हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने बताया कि भारत दौरे के वक्त प्रेम की निशानी ताजमहल जाने का अवसर नहीं मिल पाने से ओबामा बेहद निराश हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर ओबामा ने पिछले साल जनवरी में भारत का दौरा किया। वह भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। अर्नेस्ट ने कहा कि भारत दौरे के समय बराक ओबामा और अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा के आगरा जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला की मौत पर उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति किंग अब्दुल्ला के शाही परिवार को सांत्वना देने के लिए सऊदी
अरब के लिए रवाना हो गए थे।

अर्नेस्ट ने इशारा किया कि अगले साल 20 जनवरी को ओबामा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में उनकी ताजमहल घूमने की इच्छा अधूरी रह जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कार्यकाल खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के पास ताजमहल का दौरा करने का अवसर है, लेकिन मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता हूं कि उनकी यह इच्छा पूरी होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें