अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने वॉल स्ट्रीट वक्ता के रूप में एक आकर्षक पारी शुरू की है। व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ओबामा ने पिछले महीने पहली बार वॉल स्ट्रीट फर्म के लिए स्पीच दी थी।
इसके लिए उन्हें एक स्पीच के लिए 400,000 अमेरिकी डॉलर भुगतान किए गए। पिछले हफ्ते उन्होंने कार्लाइल ग्रुप एलपी को अपना स्पीच दिया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी। ओबामा को अब अगले हफ्ते कैंटर फिजर्लाल्ड एलपी के हेल्थकेयर कांफ्रेंस को संबोधित करना है। सोमवार को अपने संबोधन में वह श्रोताओं के सवालों का भी जवाब देंगे।
पढ़ें- ट्रंप ने जारी रखी ओबामा की भारत नीति, चीन का कम करना है प्रभाव
एक रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए ओबामा ने फिजर्लाल्ड एलपी से 400,000 अमेरिकी डॉलर की राशि भी स्वीकार कर ली है। हालांकि ओबामा के प्रवक्ता केविन लुइस ने पूर्व राष्ट्रपति का बचाव किया है।
उन्होंने कहा कि ओबामा ने अपने मूल्यों के अनुरूप ही भाषण दिया है। केविन लुइस ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा को पेड भाषण उसका हिस्सा है, जिसके तहत उन्हें कम आय वाले युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले शिकागो कार्यक्रमों में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करना है।
उन्होंने कहा कि ओबामा को वॉल स्ट्रटी के साथ संबंध हमेशा से गर्म नहीं रहा है क्योंकि उनके प्रशासन ने वित्तीय संकट के बाद बड़े बैंकों को लक्षित कर नए नियम जारी किए थे।