फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जल्द घोषित करेगा IS के खिलाफ रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति बराक ओबामा मध्य पूर्व में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चरमपंथियों को मात देने के लिए इस हफ़्ते रणनीति तैयार करने की दिशा में काम करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को वे सदन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बुधवार को अमरीका में चरमपंथी हमले के 13वीं बरसी पर संबोधित करेंगे। ओबामा ने अपनी योजनाओं का खुलासा एनबीसी टेलीवीजन को दिए अपने एक साक्षात्कार में किया।

इस बीच, अमरीकी लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी इराक़ में हदीथा बांध के पास इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक़ ये हमले इराक़ी और कुर्द सुरक्षाबलों की मदद के लिए किए गए हैं जिनका क़ब्ज़ा फ़िलहाल बांध पर है। इराक के उत्तर और पश्चिम में इराक़ी और कुर्द फ़ौज चरमपंथियों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कुर्दिश सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से अहम मानी जाने वाली माउण्ट ज़ारता की पहाड़ी पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया था। आईएस के लड़ाकों ने पहले मोसुल और फलूजा के बांध पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
विज्ञापन


हालांकि उसे अंबार प्रांत के हदीथा बांध पर क़ब्ज़े में कामयाबी नहीं मिली है। ये मुल्क का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें