अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस से खुफिया जानकारी के लीक होने और उनके विरोध के पीछे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ है। फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा गया था कि क्या आप को लगता है कि ओबामा प्रशासन के लोग आपके खिलाफ विरोध को हवा दे रहे हैं और उन्हें कमजोर करने के उपाय अपना रहे हैं?
इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि इस सबके पीछे ओबामा हैं और ये राजनीति है। खुफिया जानकारियों के लीक होने से झुंझलाए ट्रंप ने कहा कि खुफिया जानकारियों के लीक होने और ओबामा की टीम में कनेक्शन है।
ट्रंप ने कहा कि मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति ओबामा या उनके लोग इस सबके पीछे है। कुछ लीक तो जरूर उनके लोगों ने की हैं। ट्रंप के आरोप कुछ हद तक सही साबित होते दिख रहे हैं क्योंकि ओबामा प्रशासन के कई लोग लीक करने वाले ग्रुप का सहयोग दे रहे हैं। जो लोग ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे रहे हैं वह लोग ओबामा की टीम से हैं और करीब 14 लोग इसमें शामिल है।