फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचाही हेयर स्टाइल बना सकेंगी अमेरिकी नौसेना में कार्यरत महिला कर्मचारी

Thu, 12 Jul 2018 05:23 PM IST
एजेंसी, यूएस
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि वह अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की अनुमति दे देगी। यह मंजूरी उस नीति में बदलाव करके दी जाएगी जिसके तहत फिलहाल नौसेना में महिलाओं के लिए खास तरह की हेयर स्टाइल निर्धारित है।

विज्ञापन


नए मानक बुधवार से प्रभावी हो गए हैं। नौसेना अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा कि यह कदम नौसेना को और समावेशी बनाता है। इससे पहले कई अश्वेत महिलाओं ने महिला सौंदर्य मानकों को बदलने का अनुरोध किया था। 

एक महिला नौसैनिक योमन फर्स्ट क्लास लाटोया जोन्स ने रिचर्डसन के साथ फेसबुक लाइव के दौरान इस नई नीति की घोषणा की। इसके अलावा महिलाओं को लॉक हेयर स्टाइल या चोटी करने की भी इजाजत होगी। साथ ही महिलाएं वर्दी के साथ बड़े जूड़े भी बना सकती हैं और पोनीटेल चोटी भी रख सकती हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले अमेरिकी नौसेना के कैप्टन थुराया केंट ने इन बदलावों की सिफारिश की थी। 26 साल से अमेरिकी नौसेना में सेवा दे रहे केंट की सिफारिशों के बाद ही अमेरिकी नौसेना में शामिल महिलाओं को यूनिफॉर्म के साथ बालों के अलग-अलग स्टाइल बनाने की अनुमति मिली है। इस फैसले के बाद न्यूपोर्ट स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज में महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें