फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्या आप जानते हैं कंप्यूटर प्रोग्रामर की सैलरी, अमेरिका ने वीजा पर लगाई है रोक

Wed, 05 Apr 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने अपने ऑक्यूपेशनल आउटलुक हैंडबुक में 10 अलग-अलग प्रकार के कंप्यूटर और आईटी पेशे की पहचान की है। इस सूची में सबसे ऊपर है डॉक्टोरल या पेशेवर डिग्री रखने वाला कंप्यूटर एंड इनफोर्मेशन रिसर्च साइंटिस्ट। 2015 में उनका औसत वेतन था 1,10,000 डॉलर। अन्य पेशे हैं- कंप्यूटर नेटवर्क आर्किटेक्ट (1,00,000 डॉलर), कंप्यूटर प्रोग्रामर (79,530 डॉलर), कंप्यूटर सपोर्ट स्पेशलिस्ट (51,000 डॉलर), कंप्यूटर सिस्टम्स एनालिस्ट (85,500 डॉलर), डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (81,000 डॉलर), इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट (90,000 डॉलर), नेटवर्क एंड कंप्यूटर सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेटर (77,000 डॉलर), सॉफ्टवेयर डेवलपर (1,00,000 डॉलर), वेब डेवलपर (65,000 डॉलर)।
विज्ञापन


सैद्घांतिक व तकनीकी विशेषज्ञता के लिए है एच-1बी वीजा
एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है। इसके जरिए अमेरिकी कंपनियां सैद्घांतिक और तकनीकी विशेषज्ञता वाले पेशा क्षेत्रों में विदेशी कामगारों को नियुक्त करती हैं। तकनीकी कंपनियां हर साल इस वीजा का उपयोग कर हजारों नियुक्तियां करती हैं। एजेंसी

एच-1बी वीजा का दुरुपयोग नहीं करने की चेतावनी
वाशिंगटन। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने कंपनियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है कि वे एच-1बी कार्य वीजा कार्यक्रम का दुरुपयोग कर अमेरिकी कामगारों के साथ भेदभाव न करें। सिविल राइट्स डिवीजन के एक्टिंग एटॉर्नी जनरल टॉम व्हीलर ने कहा है कि न्याय विभाग ऐसी कंपनियों को माफ नहीं करेगा, जो अमेरिकी कामगारों के साथ भेदभाव करने के लिए एच-1बी वीजा प्रक्रिया का दुरुपयोग करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमेरिका में एक अक्तूबर 2017 से शुरू होने जा रहे नए वित्त वर्ष के लिए सरकार ने कंपनियों की एच-1बी वीजा याचिका स्वीकार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें