फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण से फिर किया साफ ‘इनकार’, अमेरिका के पाले में डाली गेंद

Mon, 01 Oct 2018 04:36 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
बेकडू पर्वत पर खड़े हुए उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन - फोटो : KCNA
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर अपनी दो टूक राय दी है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक अमेरिका पूरी तरह से विश्वास कायम नहीं करेगा और कड़े प्रतिबंध नहीं हटाएगा, तब तक इस दिशा में आगे बढ़ने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


किम के विदेश मंत्री ने वैश्विक मंच से पिछले कुछ घटनाक्रमों से अलग अमेरिका के लिए संशय जाहिर किया। किम जोंग के विदेश मंत्री री योंग हो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिका पर कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका प्योंगयांग के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का दबाव बनाता रहेगा। तब तक उनके देश के किसी भी तरह से निरस्त्रीकरण की राह पर बढ़ने का सवाल नहीं है। री ने महासभा में कहा कि हालिया गतिरोध इस कारण से है क्योंकि अमेरिका कड़े कदम उठाने पर भरोसा करता है जो विश्वास कायम करने के लिए घातक है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच आए संबंध में सुधार से अलग संयुक्त राष्ट्र महासभा में उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें