फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया का दावा झूठा, ट्रंप ने नहीं की युद्ध की घोषणा: व्हाइट हाउस

Tue, 26 Sep 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
Sarah Sanders
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि यूएस ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के मुताबिक इस संबंध में कोई भी सुझाव बेतुका है और ये बेहद हास्यापद है। व्हाइट हाउस के मुताबिक उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध की खबरें निराधार हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  US के पूर्व सीनेटर बोले- भारत-अमेरिका मिलकर तबाह करें पाकिस्तान के परमाणु केंद्र

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सेंडर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा नहीं की है। और इस मामले में सुझाव देना बेतुका और मूर्खतापूर्ण है।

पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया और वेनेजुएला पर भी लगाया ट्रैवल बैन, नहीं जा सकेंगे अमेरिका  

नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। री योंग ने यह भी कहा था कि प्योंगयांग अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत में कहा था कि पूरी दुनिया को याद रखना चाहिए कि यूएस ने पहले युद्ध की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें