फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रम्प नहीं बदलेंगे अपना स्वभाव, कहा 'इसी वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं'

Wed, 10 Aug 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प
विज्ञापन
विवादित बयान देने की वजह से चर्चा में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि,'अपना स्वभाव बदलने का कोई इरादा नहीं है।' 
विज्ञापन


मुस्लिम अमेरिकन सैनिक की परिवार पर की गई टिप्पणी से उनकी ही रिपब्लकिन पार्टी के कई नेता नाराज हैं। शिन्हुआ के मुताबिक ट्रम्प ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा,'मुझे लगता है मैं अपने स्वभाव की वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरा स्वाभाव हमेशा अच्छा रहा है और इसी वजह से मैं यहां हूं।'

ट्रम्प ने आगे कहा,'प्राइमरी चुनावों में कई लोगों को हराने के बाद, एक शख्स जीतकर यहां तक पहुंचा है, हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन देखेंगे कि आगे क्या होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रम्प की मुस्लिमों के प्रति विचार की आलोचना

फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं। - फोटो : Getty Images
इराक में आत्मघाती हमले में मारे गए मुस्लिम अमेरिकन सैनिक के पिता खिज्र खान ने  डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन में ट्रम्प की मुस्लिमों के प्रति विचार की आलोचना की थी।

इसके बाद ट्रम्प ने जवाब में कहा कि खिज्र ने कन्वेंशन में आईं अपनी बीवी गजाला को बोलने नहीं दिया। इसके बाद डेमोक्रेटिक और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने ट्रम्प के बयान को असंवेदनशील बताते हुए आलोचना की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें